Sitamarhi: 39 डिग्री रहा तापमान, आज और सतायेगी गर्मी

पिछले करीब सप्ताह भर से जिले के लोग शरीर को झुलसा देने वाली धूप व पसीने वाली असहनीय उमस भरी गर्मी से परेशान हैं.

सीतामढ़ी. पिछले करीब सप्ताह भर से जिले के लोग शरीर को झुलसा देने वाली धूप व पसीने वाली असहनीय उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. टेंपरेचर में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं है. सुबह की सूरज में भी इतनी तपिश देखी जा रही है कि सुबह से ही लोगों को पसीने वाली असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. जैसे-जैसे दिन उपर उठता है, घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है. यही कारण है कि इन दिनों जिले की सड़कों, बाजार व चौक-चौराहों पर कम से कम चार से पांच घंटे तक विरानगी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है. लोग इस दौरान घरों में ही दुबके रहना उचित समझ रहे हैं. किसी को बाहर निकलना हो, तो हिम्मत नहीं होती कि बिना छाता ओढ़े या सिर पर भींगे हुए सूती कपड़े डाले बिना बाहर निकल सके. गर्मी का हाल ये है कि पशु-पक्षी व आवारा जानवर भी पानी के लिये यत्र-तत्र भटकते देखे जा रहे हैं. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ रामइश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 38 से 39 डिग्री के आसपास रहा. वहीं, मंगलवार को भी जिले का अधिकतम तापमान करीब 39 से 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. गर्मी का यह सिलसिला अगले कई दिनों तक चलने की संभावना है. तीन दिन बाद आसमान में एक बार फिर बादलों के जमावड़े का अनुमान है. इसके साथ ही तापमान में भी दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >