सपहा गांव में पोखर में डूबने से किशोरी की मौत

थाना क्षेत्र की भंटाबारी पंचायत के सपहा गांव के सरेह स्थित एक तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी.

चोरौत. थाना क्षेत्र की भंटाबारी पंचायत के सपहा गांव के सरेह स्थित एक तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान भंटाबारी पंचायत के वार्ड नंबर नौ, सपहा गांव निवासी सुरेश राम की करीब 14 वर्षीया पुत्री चंचला कुमारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, वह मानसिक रूप से कमजोर थी. घर से सरेह में चली गयी थी. पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गयी. लोगों के द्वारा शोर मचाने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर पोखरा से जब तक उसे बाहर निकालता, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. थानाध्यक्ष मोनी कुमारी को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >