बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर कार्रवाई का निर्देश

समाहरणालय में डीएम रिची पांडेय ने शनिवार को नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक किया.

डुमरा. समाहरणालय में डीएम रिची पांडेय ने शनिवार को नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक किया. इस दौरान उन्होंने नीलाम पत्र वाद की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि बैंकों तथा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नीलाम पत्र वादों के मामले का निष्पादन करें. उन्होंने लंबित नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि संबंधित सभी पदाधिकारी अपने अधीन न्यायालय में प्राप्त आवेदन एवं अभिलेख को रजिस्टर-9 एवं 10 से मिलान करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों की प्रतिदिन सुनवाई करने व प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली का कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्गत वारंट, प्राप्त आपत्तियां व नोटिस तामिला के लिए लंबित मामलों के संबंध में भी अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही बड़े बकायदारो की सूची बनाकर उनके विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया. इस मौके पर अपर समाहर्ता संदीप कुमार, डीडीसी मनन राम व नीलाम पत्र पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >