sitamarhi news : विद्यालय की छत से गिरा छात्र, बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती

विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से गुरुवार को एक छात्र विद्यालय की छत से गिर पड़ा. जिसे बेहोशी व गंभीर हालत में छात्र को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया है.

परसौनी. विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से गुरुवार को एक छात्र विद्यालय की छत से गिर पड़ा. जिसे बेहोशी व गंभीर हालत में छात्र को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया है. यह मामला प्रखंड क्षेत्र के गिसारा पंचायत के मध्य विद्यालय गिसारा का है. छठी वर्ग के छात्र गिसारा गांव निवासी पप्पू पासवान के पुत्र सन्नी कुमार(13 वर्ष) विद्यालय की छत के गिर पड़ा. सन्नी को गिरते देख जब छात्रों ने शोर शराबा किया तो विद्यालय के शिक्षक घटनास्थल की ओर की दौर पड़े. घटना के बाद उक्त छात्रों के कान व मुंह से खून के बहाव व गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षक ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी के लिए ले गए, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को छात्र सन्नी विद्यालय संचालन के समय खेलते खेलते छत पर चला गया. जिसपर किसी शिक्षक की नजर पड़ी. खेलने के दौरान सन्नी ने पहली मंजिल से जमीन पर गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है. छात्र का इलाज कराया जा रहा है. घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >