sitamarhi news: गर्मी में इजाफा, आठ से दस अप्रैल के बीच आंधी पानी का अनुमान

जिले में धीरे-धीरे गर्मी में इजाफा हो रहा है. अब पसीने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. पिछले कई दिनों से जिले का अधिकतम तापमान करीब 35 से 36 व न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है.

सीतामढ़ी. जिले में धीरे-धीरे गर्मी में इजाफा हो रहा है. अब पसीने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. पिछले कई दिनों से जिले का अधिकतम तापमान करीब 35 से 36 व न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. तेज धूप भी निकल रही है, जिसके चलते पूर्वाह्न 11.00 बजे से शाम करीब 3.00 बजे के बीच घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. सोमवार की सुबह जब लोग नींद से जागे, तो पछुआ हवा अपना रुख बदल चुका था और तेज गति से पूर्वा हवा चल रही थी. पूर्वा हवा चलने के बाद लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मंगलवार व बुधवार को भी तापमान की स्थिति यथावत रहने का अनुमान जताया गया है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ रामइश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, आठ अप्रैल की रात से लेकर 10 अप्रैल के बीच जिले का मौसम खराब होने का अनुमान है. पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिन में जिले में तेज हवा या आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >