दुकानदार व स्टाफ के साथ की मारपीट व लूटपाट

नगर स्थित स्टेशन रोड में रविवार की रात जब दुकानदार अपने स्टाप प्रमोद पासवान व सत्यम कुमार के साथ दुकानदारी कर रहा था, तो उसी समय 15-20 अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचकर दुकानदार व स्टाफ के साथ मारपीट की.

पुपरी. नगर स्थित स्टेशन रोड में रविवार की रात जब दुकानदार अपने स्टाप प्रमोद पासवान व सत्यम कुमार के साथ दुकानदारी कर रहा था, तो उसी समय 15-20 अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचकर दुकानदार व स्टाफ के साथ मारपीट की. स्टाफ का मोबाइल व दुकानदार के गले से सोने की चेन तथा गल्ला से एक लाख 30 हजार रुपया लूटकर भाग गया. मामले को लेकर दुकानदार निखिल कुमार चौधरी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दो वारंटी गिरफ्तार सुरसंड. न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव में छापेमारी कर फरार दो वारंटियों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष अचल अनुराग के नेतृत्व में गिरफ्तार मो गुंजाल अंसारी के पुत्र मो अरसे व मो शरीफुल खां के पुत्र मो रहमतुल्ला खां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >