सीतामढ़ी: सोनबरसा नेपाली शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1500 पीस नेपाली शराब के साथ तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर...

Sitamarhi News: सोनबरसा थाना पुलिस ने रविवार की मध्य रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब के साथ तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल के त्रिभुवन नगर क्षेत्र से कुछ महिला और पुरुष तस्कर शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सोनबरसा मुशहरी टोला के समीप नाकेबंदी कर जांच अभियान शुरू किया.

तीन महिला तस्कर भी गिरफ्तार

जांच के दौरान नेपाल की ओर से जुट की बोरी लेकर आ रहे संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से 1500 पीस नेपाली देशी शौफी शराब 300 एमएल बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनबरसा गांव निवासी संगीता देवी, रेखा देवी, शिव दुलारी देवी तथा सीतामढ़ी कोर्ट बाजार निवासी प्रिंस कुमार और शिवा कुमार के रूप में हुई है.

सीमा पर नाकेबंदी कर पकड़े गए आरोपी

कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार, संजय कुमार, निधि राज और शस्त्र बल के जवान शामिल थे.

पुलिस ने शराब जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >