परिहार. स्थानीय थाने की पुलिस ने भिस्वा-परिहार पथ स्थित चांदटोला एकडंडी गांव के समीप नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव निवासी आफताब अंसारी के रुप में की गयी है. इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की है. तलाशी लेने पर बाइक से 165 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है. इस संदर्भ में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
