sitamarhi news: 103 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

एएलटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव में छापेमारी कर 103 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

पुपरी. एएलटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव में छापेमारी कर 103 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान तेम्हुआ गांव निवासी नागेंद्र ठाकुर के पुत्र संतोष ठाकुर के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. इस संबंध में दरोगा मो एकबाल के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की अगवा, मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण को ले उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. 14 अप्रैल को गेहूं काटने के लिए लड़की घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आयी. इस मामले में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव निवासी सुभाष कुमार को नामजद अभियुक्त बताया गया है. घटना 14 अप्रैल की है. मधुरापुर गांव से मोटरसाइकिल की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी अंकुश कुमार ने अपने पल्सर मोटरसाइकिल की चोरी को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 14 अप्रैल की है. वह काम पर से घर लौट रहा था. इसी क्रम में हनुमान मंदिर संधवारा के पास आया और मोटरसाइकिल लगाया. वहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >