sitamarhi news : 13 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

एएलटीएफ की टीम ने नगर क्षेत्र के रेलवे गुमटी संख्या 35 के समीप छापेमारी कर 13 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

पुपरी. एएलटीएफ की टीम ने नगर क्षेत्र के रेलवे गुमटी संख्या 35 के समीप छापेमारी कर 13 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर नगर क्षेत्र के पुपरी गांव निवासी नारायण महतो के पुत्र मनोज महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दारोगा मो एकबाल के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लूट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने विगत तीन वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोहल्ला से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति भगवानपुर निवासी मोहन राय के पुत्र रामबाबू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी पर वर्ष 2023 में चंदौना कॉलेज के समीप पिकअप वैन से जा रहे साइकिल का पार्ट को लूट लेने का मामला दर्ज है. 90 लीटर शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की शाम मधुरापुर गांव से 90 लीटर शराब व बाइक जब्त किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में बिहार मद्व निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >