आठ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार रात कोट बाजार वार्ड नंबर 15 मोहल्ले में छापेमारी कर आठ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार रात कोट बाजार वार्ड नंबर 15 मोहल्ले में छापेमारी कर आठ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान स्थानीय सुमित कुमार के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 645.8 लीटर जब्त शराब की गई नष्ट बैरगनिया. थाना परिसर में मंगलवार को 645.8 लीटर शराब को विनष्टीकरण किया गया. थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक ने बताया कि विगत 20 अगस्त 2025 को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उक्त शराब को जब्त कर कांड 172/25 दर्ज की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >