88 बोतल नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बेला खुर्द गांव में छापेमारी का 88 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

बेला. पुलिस ने बेला खुर्द गांव में छापेमारी का 88 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला खुर्द गांव निवासी रासबिहारी महासेठ के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रासबिहारी घर से ही नशीली दवा का कारोबार करता है. सूचना पर कार्रवाई करने पुलिस जब पहुंची तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया. घर की तलाशी के क्रम में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद हुआ. विद्यालय में चोरी एवं तोड़फोड़ की प्राथमिकी परिहार. प्रखंड के मध्य विद्यालय मसहा में उपद्रवियों ने रात के समय तोड़फोड़ की एवं कई सामान चोरी कर लिया. मामले में प्रधानाध्यापक सुखनंदन कुमार भारती ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि उपद्रवियों ने कुल नौ पंखे, दो मरकरी तथा एक विद्युत बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया. इतना ही नहीं एक लकड़ी का टेबल भी पूरी तरह तोड़ दिया. इसके अलावा स्टोर रूम का ताला तोड़कर भोज्य सामग्री में मिट्टी का तेल डालकर बर्बाद कर दिया. उपद्रवी चार बल्ब भी चुरा ले गए. विद्यालय में उनके द्वारा छोड़ा गया माचिस, सिगरेट, गुटका का रैपर एवं शराब पीने में इस्तेमाल किया गया. प्लास्टिक का ग्लास पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >