13.700 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने 13.700 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

परिहार. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने 13.700 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बहेड़ा इस्लामपुर टोला निवासी मजरूल अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र खुसरूल अंसारी के रूप में की गयी है. कार्रवाई का नेतृत्व कर रही कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर शहनाज खातून ने बताया कि गुप्त सूचना पर पिलर संख्या 307/16 के नजदीक तस्करों के द्वारा अवैध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान दबोचा गया है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया के उपरांत जब्त गांजा व गिरफ्तार तस्कर को स्थानीय थाना को सौंप दिया गया. कार्रवाई टीम में एसआइ तारा सिंह, एएसआइ धर्मेंद्र सिंह, हवलदार केदार सिंह, आरक्षी राजन कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, चौहान प्रदीप हरिवा, कृष्णनंदन पासवान, विपिन कुमार शामिल रहे. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >