नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में घुस रहा था तस्कर, SSB ने दबोचा

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने 202 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह खेप पिलर संख्या 324/31 के पास पकड़ी गई.

Sitamarhi News: सोनबरसा.भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 51वीं बटालियन सोनबरसा ई-कंपनी के जवानों को शनिवार की अहले सुबह बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने पिलर संख्या 324/31, पकरिया बाबा मठ के समीप घेराबंदी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 202 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया.

202 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला स्थित मलंगवा थाना क्षेत्र के मलंगवा वार्ड संख्या-10 निवासी गणेश राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी के अनुसार, तस्कर लाल रंग की पॉलीथिन में गांजा बांधकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान जवानों ने उसे पकड़ लिया.

गुप्त सूचना पर SSB ने की घेराबंदी

एसएसबी ई-कंपनी के कंपनी कमांडर सहायक सेनानायक सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला है. सूचना मिलते ही जवानों की टीम ने पिलर संख्या 324/31 के समीप पकरिया बाबा मठ के पास रणनीति बनाकर घेराबंदी कर दी.

सीमा पार करते ही जवानों ने दबोचा

घेराबंदी के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी. इसी क्रम में नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे तस्कर को जवानों ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 202 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद तस्कर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी.

कार्रवाई में ये जवान रहे शामिल

एसएसबी की इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उदय राय, मुख्य आरक्षी बोध राज, टुडु कुमार तथा आरक्षी प्रदीप कुमार, रणवीर कुमार और अरविंद कुमार शामिल रहे. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र में तस्करी की कोशिश को नाकाम किया.

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी की ओर से लगातार निगरानी और अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत शनिवार को भी जवानों ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया और एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें: बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे अधिकारी, DM ने 26 अंचलों का वेतन किया स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birndra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >