सोनबरसा में बिना नंबर के टेंपो से 1170 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने रोहुआ गांव के पास एक टेंपो से भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Sitamarhi News: सोनबरसा थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह रोहुआ गांव के पास छापेमारी कर एक टेंपो से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव वार्ड नंबर-दो निवासी गणेशी कापर के पुत्र संजय कुमार कापर के रूप में हुई है.

नशीली दवा की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को नशीली दवा की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुअनि धीरज कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ रोहुआ गांव में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध टेंपो की जांच की गयी.

बिना नंबर के टेंपो से मिली 1170 बोतल कोरेक्स

वाहन जांच के दौरान बिना नंबर के टेंपो से 1170 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया. पुलिस ने नशीली दवा को जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान मौके से संजय कुमार कापर को गिरफ्तार किया गया.

टेंपो और बाइक भी पुलिस ने जब्त की

पुलिस ने बरामद नशीली दवा के साथ टेंपो और बाइक को भी जब्त कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कफ सिरप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार संजय कुमार कापर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

नशीली दवा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की ओर से नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रोहुआ गांव में वाहन जांच और छापेमारी के दौरान 1170 बोतल कोरेक्स कफ सिरप की बरामदगी हुई. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में घुस रहा था तस्कर, SSB ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birndra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >