Sitamarhi News: सुरसंड में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भिट्ठा थाना पुलिस ने रविवार देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट और त्रुटिपूर्ण कागजात के साथ वाहन चला रहे बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
अभियान के दौरान कुल छह बाइक चालकों से ₹6 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया.
एनएच-227 पर हुई जांच
एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने किया. जांच अभियान श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही मोड़ के समीप एनएच-227 पर चलाया गया.
पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की.
इन कारणों से काटा गया चालान
जांच के दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर छह बाइक चालकों का ऑनलाइन चालान किया गया.
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की भी सलाह दी.
अभियान से बाइक चालकों में मचा हड़कंप
वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति रही. कई वाहन चालक जांच से बचने के लिए रास्ता बदलते भी नजर आए.
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
