डुमरा टीपीडीएस गोदाम में करोड़ों का अनाज घोटाला, तत्कालीन जिला प्रबंधक और गोदाम प्रभारी निलंबित

सीतामढ़ी के डुमरा स्थित टीपीडीएस गोदाम में एक बड़े वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. हजारों क्विंटल अनाज के स्टॉक में भारी अंतर मिलने के बाद अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है. गोदाम प्रभारी और तत्कालीन जिला प्रबंधक निलंबित कर दिए गए हैं.

Sitamarhi Tpds Scam: बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने डुमरा स्थित टीपीडीएस गोदाम में गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों के बाद बड़ी कार्रवाई की है. खाद्यन्न रखरखाव में धांधली और स्टॉक में भारी अंतर मिलने पर अधिकारियों पर गाज गिरी है.

जांच में खुली पोल, हजारों क्विंटल अनाज का मिला अंतर

एसडीएम सदर आनंद कुमार की संयुक्त टीम द्वारा 2 जुलाई 2026 को की गई जांच में ऑनलाइन स्टॉक और रजिस्टर के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया.

जांच में सामने आई मुख्य कमियां:

  • स्टॉक में भारी अंतर: आंकड़ों के मिलान में चावल में 8,326 क्विंटल से अधिक और गेहूं में 1,686 क्विंटल का अंतर मिला.
  • खराब अनाज व मिलावट: गोदाम में 402 क्विंटल जब्त चावल सड़ा पाया गया. बोरों की सिलाई खुली थी और खाद्यान्न में मिलावट के साथ सफाई व्यवस्था बेहद दयनीय थी.

डीएम की अनुशंसा पर निलंबन की बड़ी कार्रवाई

डीएम रिची पाण्डेय की अनुशंसा पर निगम ने 21 जुलाई 2026 को सख्त कदम उठाए.

  • गोदाम प्रभारी निलंबित: सहायक प्रबंधक सह गोदाम प्रभारी राहुल कुमार सिंह को निलंबित कर मुख्यालय लखीसराय बनाया गया.
  • कर्मचारियों पर कार्रवाई: डेटा एंट्री ऑपरेटर को सेवामुक्त कर दिया गया है और गुणवत्ता नियंत्रक पर कार्रवाई की अनुशंसा हुई है.
  • तत्कालीन जिला प्रबंधक गाज: पर्यवेक्षण में विफलता के कारण तत्कालीन प्रभारी जिला प्रबंधक संतोष कुमार को भी निलंबित कर सारण मुख्यालय भेजा गया.

निगम मुख्यालय स्तर की जांच में भी इन धांधलियों की पुष्टि हुई है.

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: रेलिंग विहीन छत से गिरकर वीडियोग्राफर सोनू कुमार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >