सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में किया मुफ्त इलाज

Sitamarhi ssb medical camp : मसहा नरोत्तम गांव में 20वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सहायक कमांडेंट डॉ. जुगल डेका ने 65 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं. जानिए पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi ssb medical camp : जहां सीमा की चौकसी है, वहीं जनसेवा की भावना भी अटूट है. इसी भावना को सार्थक करते हुए 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीतामढ़ी ने अपने कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट ग्राम मसहा नरोत्तम में एक निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए एसएसबी के जवानों और डॉक्टरों ने ग्रामीणों की सेवा की.

65 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच

चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित सहायक कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. जुगल डेका ने कुल 65 ग्रामीणों के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया. स्वास्थ्य लाभ लेने वाले इन ग्रामीणों में 24 पुरुष, 34 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल रहे. शिविर में आए सभी लाभार्थियों को उनकी बीमारियों के अनुसार उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और एसएसबी की ओर से निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया.

स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक

शिविर के दौरान डॉ. जुगल डेका और उनकी टीम ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए. इसके साथ ही ग्रामीणों को अपने आसपास सफाई रखने और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया. सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के मूलमंत्र के साथ आयोजित इस मानवीय शिविर को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल के प्रति अपना आभार जताया और इस प्रयास की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >