सीतामढ़ी: बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प,  विशेष सम्मान समारोह आयोजित

Sitamarhi News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में 109 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराने वाले अभियान की समीक्षा की गई. उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 पुलिसकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. जानिए खबर विस्तार से...

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में जिला स्तरीय समन्वय बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन विशेष किशोर पुलिस इकाई, मानव तस्करी निरोध इकाई और अदिथि संस्था की कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. इस दौरान बाल श्रम उन्मूलन और बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

अब तक 109 बच्चों को कराया गया बाल श्रम से मुक्त

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी मो. नजीब अनवर ने बताया कि जून 2025 से अब तक जिले में 109 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है. इस दौरान 91 नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई. उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 में चलाए गए “ऑपरेशन नया सवेरा” के तहत 53 बच्चों को मुक्त कराया गया और जिले के तीन थाना क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया.

बाल श्रम के खिलाफ सामूहिक प्रयास पर दिया गया जोर

अदिथि संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक रोहित सिंह ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और भविष्य का सबसे बड़ा शोषण है. उन्होंने समाज से इस कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की अपील की. कार्यकर्ता मनीष कुमार और मुकुंद चौधरी ने सीतामढ़ी को पूर्णतः बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया.

बच्चों का स्थान विद्यालय और खेल मैदान है

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “बच्चों का स्थान विद्यालय और खेल मैदान है, कार्यस्थल नहीं” का संदेश देते हुए बाल श्रम उन्मूलन के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >