सीतामढ़ी: दामाद से विवाद के बाद 64 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला, मौके पर मौत, आरोपी हिरासत में

सीतामढ़ी के मेजरगंज में शुक्रवार देर रात एक 64 वर्षीय व्यक्ति हबीब अंसारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह घटना आपसी विवाद के बाद हुई, जिसमें मृतक के दामाद मोहम्मद दानिश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद के बाद 64 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रतनपुर वार्ड संख्या-15 निवासी हबीब अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद दानिश को हिरासत में ले लिया.

Majorganj News: विवाद के बाद चाकू से किया हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार हबीब अंसारी का अपने दामाद मोहम्मद दानिश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. दानिश बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर का रहने वाला बताया गया है और घटना के समय रतनपुर में अपनी बहन के घर ठहरा हुआ था.

इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दानिश ने चाकू से हबीब अंसारी पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद मौके पर मची अफरातफरी

चाकू से हमले की घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली.

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद दानिश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने हबीब अंसारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी, प्राथमिकी दर्ज नहीं

थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: नानाबालिग के अपहरण से हड़कंप, देह व्यापार और हत्या की आशंका से सहमा परिवार ,चार नामजद पर प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >