नेपाल में बारिश से जनकपुर-काठमांडू मार्ग ठप, सीतामढ़ी जिला प्रशासन अलर्ट

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश से सीमावर्ती इलाकों में हलचल है. हालांकि, सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है. नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

सीतामढ़ी बाढ़ अलर्ट: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और भारी जलप्रवाह के कारण सीमावर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है. सीतामढ़ी के भिट्ठामोड़ सीमा पार जनकपुर से काठमांडू जाने वाले मुख्य मार्ग पर चितवन से नागढुंगा के बीच नदी का तेज बहाव आने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. सुरक्षा के मद्देनजर नेपाल प्रशासन ने यात्री वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगा दी है.

सीतामढ़ी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, न हों पैनिक

नेपाल से जलप्रवाह बढ़ने की सूचना के बाद सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, एसपी अमित रंजन और अपर समाहर्ता (आपदा) बृज किशोर पांडेय ने बताया कि जिले में वर्तमान में बाढ़ की स्थिति नहीं है. बागमती सहित सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, इसलिए नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है.

सात संवेदनशील प्रखंडों में विशेष सतर्कता, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

आगामी दिनों में संभावित जलवृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने बैरगनिया, सुप्पी, मेजरगंज, बेलसंड, रुन्नीसैदपुर, रीगा और परसौनी प्रखंडों में अलर्ट जारी किया है:

  • डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से सुप्पी के जमला, बैरगनिया बांध, चंदौली बांध और बागमती तटबंधों का स्थलीय मुआयना किया.
  • कटाव निरोधक व सुरक्षात्मक कार्यों की मजबूती की गहन जांच की गई.
  • सभी संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन की अपील और सुरक्षा गाइडलाइन

  • नदी किनारे, घाटों, चचरी पुलों और निचले इलाकों में अनावश्यक जाने से बचें.
  • जलस्तर बढ़ने की स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को तुरंत सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाएं.
  • मवेशियों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर रखें; स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग ने दवाओं व चारे की व्यवस्था कर ली है.
  • अफवाहों पर ध्यान न दें; किसी भी आपात सूचना व कटाव की जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 06226-250316 पर संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: सफाई पर हर माह करोड़ों खर्च, फिर भी सांसद आवास के पीछे कचरे का अंबार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >