sitamarhi news : बिजली चोरी मामले में अलग-अलग प्राथमिकी

बिजली चोरी मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रून्नीसैदपुर उत्तरी के कनीय विद्युत अभियंता सुचित कुमार के आवेदन पर गाढ़ा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

रून्नीसैदपुर. बिजली चोरी मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रून्नीसैदपुर उत्तरी के कनीय विद्युत अभियंता सुचित कुमार के आवेदन पर गाढ़ा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में प्रेमनगर गांव निवासी राजेंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान, थाना क्षेत्र की कौरियालालपुर पंचायत के धनहारा गांव निवासी रामेश्वर ठाकुर के पुत्र गणेश शर्मा, मानिकचौक उत्तरी पंचायत निवासी शिवचंद्र साह के पुत्र जितेंद्र कुमार को आरोपित किया गया है. तीनों पर अलग-अलग राशियों में जुर्माना भी लगाया गया है. मारपीट कर जख्मी कर देने की प्राथमिकी रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के महेशाफरकपुर गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र शिवम कुमार ने मारपीट कर जख्मी कर देने के बाबत स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने गांव के ही स्व जुगत राम के पुत्र राम एकबाल राम, राम एकबाल राम के पुत्र सुभाष कुमार व शिवम कुमार, कपिलदेव राम के पुत्र राजेश राम. कामेश्वर राम के पुत्र सोनू कुमार, राजेश राम की पत्नी, राम एकबाल राम की पत्नी, किशोरी राम के पुत्र सोनू कुमार व प्रमोद राम की पत्नी को आरोपित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >