हंगामा के बाद जमा लिया गया सेकेंट सेमेस्टर का फॉर्म

जिला मुख्यालय स्थित राम सेवक सिंह महिला कॉलेज की चार वर्षीय स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा फॉर्म लेने से इनकार करने पर मंगलवार को जमकर हंगामा किया.

सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय स्थित राम सेवक सिंह महिला कॉलेज की चार वर्षीय स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा फॉर्म लेने से इनकार करने पर मंगलवार को जमकर हंगामा किया. बाद में पुलिस और सोशल मीडिया के लोगों के पहुंचने के बाद कॉलेज प्रशासन को अंत में परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित छात्राओं का फॉर्म लिया गया. छात्राओं ने नाम छुपाने की शर्त पर बताया कि दरअसल, मंगलवार को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी. दोपहर एक बजे तक कुछ छात्राओं का फॉर्म भरा गया और वहीं खड़ी शेष छात्राओं का फॉर्म लेने से इनकार कर दिया गया. काफी इंतजार के बाद छात्राओं का शब्र टूट गया और छात्राओं ने मेनगेट को बंद कर कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को बाहर निकलने का रास्ता अवरुद्ध कर दिया. इसके बाद प्राचार्य को इसकी सूचना दी गयी. प्राचार्य द्वारा फॉर्म लेने से साफ इनकार कर दिया गया. इसके बाद हंगामे की सूचना पर वहां स्थानीय पुलिस के साथ ही कुछ मीडिया कर्मी पहुंच गये. इसके बाद प्राचार्य द्वारा फॉर्म जमा करने से वंचित रह गयीं छात्राओं के फॉर्म जमा लिये गये. तब जाकर मामला शांत हुआ और सभी छात्रायें अपने-अपने घर गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >