पुलिसिया जांच में झूठ निकली लूटपाट की शिकायत

राज्य सरकार ने छोटे-छोटे मामलों के निबटारे के लिए लोक शिकायत निवारण कार्यालय खोले हैं.

सीतामढ़ी. राज्य सरकार ने छोटे-छोटे मामलों के निबटारे के लिए लोक शिकायत निवारण कार्यालय खोले हैं. प्रतिमाह सैकड़ों लोगों को जिला/अनुमंडल स्तरीय पीजीआरओ के स्तर से सुलभ व तुरंत न्याय मिलता है. इधर, वैसे लोगों की भी नहीं जो निराधार व गलत मामले भी दायर कर देते है. जांच में खुलासा होता है कि आरोप गलत है या ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है. बताया गया है कि पुपरी प्रखंड के रूदौली के राजन मिश्रा ने पीजीआरओ, पुपरी के यहां वाद दायर कर शिकायत की थी कि उनके आवेदन पर बाजपट्टी थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. पीजीआरओ के द्वारा नोटिस भेजे जाने पर बाजपट्टी थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट किया कि हुमायूंपुर के विश्वजीत कुमार पर मारपीट व छिना-झपटी का आरोप लगाया गया है. गुप्त रूप से जांच में पाया गया कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है. थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट किया कि आवेदक के भाई को डीजे साउंड बॉक्स चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था. आवेदक बदले की भावना में विश्वजीत कुमार को झूठा मुकदमा में फंसाने को लेकर आरोप लगाया गया था.

खुद गलती कर दूसरे पर आरोप

पुपरी थाना क्षेत्र के राम पदार्थ राय ने वाद दायर कर शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर बिल्टु राय अवैध रूप से घर बना रहे है. इसके आलोक में सीओ द्वारा रिपोर्ट किया गया कि आवेदन में किसी खाता, खेसरा का विवरण नहीं दिया गया है. जांच में पाया गया कि खाता- 472 बिहार सरकार के नाम से खतियान में दर्ज है. उक्त भूमि पर बिल्टू राय द्वारा घर बना लिया गया है. आवेदक का कहना है कि उक्त जमीन उनकी है, जो सरासर गलत है. आवेदक का उक्त भूमि पर दावा गलत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >