sitamarhi news : 25 हजार का इनामी बदमाश शुभम गिरफ्तार

जिला पुलिस व बिहार एसटीएफ ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई कर 25 हजार के इनामी शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. वह रीगा थाना क्षेत्र के पंछोर गांव निवासी अनिल मिश्रा का पुत्र है.

सीतामढ़ी. जिला पुलिस व बिहार एसटीएफ ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई कर 25 हजार के इनामी शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. वह रीगा थाना क्षेत्र के पंछोर गांव निवासी अनिल मिश्रा का पुत्र है. मुजफ्फरपुर जिले के जनार चौक से उसकी गिरफ्तारी किये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया जा सका है. सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिला अंतर्गत कई कांडों में वांछित 25 हजार का इनामी अपराधी शुभम मिश्रा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर लगातार छानबीन की जा रही थी. उसी क्रम में जिला पुलिस एवं एसटीएफ के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर मुजफ्फरपुर के जनार चौक से उक्त अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त अपराधी के विरुद्ध लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर कांड दर्ज है. जिसमें रीगा में छह तथा डुमरा और पुनौरा थाना में एक-एक मामला शामिल है. छापेमारी टीम में पुनौरा थानाध्यक्ष पुअनि आलोक कुमार, पुअनि राहुल कुमार के अलावा एसटीएफ की टीम व पुनौरा थाना का सशस्त्र बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >