sitamarhi: जनता की समस्याओं को ले आंदोलन करेगा रावास महासंघ

जिला राष्ट्रीय वार्ड सदस्य महासंघ कोर कमिटी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को कल्याण विभाग के चबूतरा पर हुई.

सीतामढ़ी. जिला राष्ट्रीय वार्ड सदस्य महासंघ कोर कमिटी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को कल्याण विभाग के चबूतरा पर हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान व संचालन रीगा प्रखंड अध्यक्ष रमाशंकर राय ने किया. महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक रामप्रवेश यादव ने कहा कि पूर्व एवं वर्तमान कार्यकाल के वार्ड सदस्यों तथा वार्ड सभा क्षेत्र की जनता की ज्वलंत समस्याओं के निदान के प्रति सरकार एवं सरकारी तंत्र गंभीर नहीं हैं. पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों तथा जनता का सभी स्तर पर शोषण हो रहा है. किसी की कोई नहीं सुनता है. पूर्व एवं वर्तमान वार्ड सदस्यों का मासिक नियत भत्ता, प्रशासनिक, आकस्मिक व्यय, अनुरक्षक, अनुरक्षण व प्रोत्साहन भत्ता मद की राशि भुगतान कराने तथा वार्ड सभा क्षेत्र के वृद्ध, विधवा व दिव्यांगों को पेंशन की राशि तीन हजार रुपये के साथ 50 वर्ष की उम्र वालों को पेंशन देने, आवास योजना में अनियमितताओं आदि समस्याओं पर चर्चा की गयी और चिंता व्यक्त किया गया. इन विषयों को लेकर जून से जन-आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसकी तैयारी के लिये आगामी 17 मई को विशेष बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आतंकवादियों के सफाया के लिये सेना व सरकार के कदम की सराहना की गयी. बैठक में महासचिव सीता देवी, शंकर पासवान, सुधीर कुमार सिंह, अमीरुल शेख, शिवशंकर सिंह, शिवशंकर पंडित, गौतम कुमार व दिलीप कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >