Indian Railways News: मोकामा स्थित राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए दोहरी रेल लाइन पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. रेलवे द्वारा 21 सितंबर से 4 अक्तूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा. इस कारण 20 सितंबर से 4 अक्तूबर के बीच सीतामढ़ी जंक्शन होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई के मार्ग में बदलाव और आंशिक समापन किया जाएगा.
नए दोहरी रेल लाइन पुल से बढ़ेगी परिचालन क्षमता
1.9 किलोमीटर लंबा यह नया रेल पुल दोहरी रेल लाइन की आधुनिक सुविधा से लैस है. इसके चालू होने के बाद मोकामा-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों की परिचालन क्षमता में भारी इजाफा होगा और आवागमन अधिक सुगम व तेज हो जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें.
28 सितंबर को रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
- 13031 / 13032: हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
- 13156: सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस
- 13185 / 13186: सियालदह-जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
- 15233: कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस
- 15527 / 15528: जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस
4 अक्तूबर को रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
- 13136: जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस
- 13186: जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
- 15234: दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस
- 15527 / 15528: जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस
ये भी पढ़ें: फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल 3 शिक्षकों पर FIR दर्ज, निगरानी जांच में खुला फर्जीवाड़े का राज
