श्रीकांत लाभ पुण्यतिथि: सीतामढ़ी जिले के पुपरी नगर स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता चंदन कुमार सिंह के आवास पर समाजवादी नेता एवं फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय श्रीकांत लाभ की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
डीलरों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की पुपरी प्रखंड इकाई और सीतामढ़ी जिला कमेटी के सदस्यों ने स्व. लाभ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने आजीवन समाजवादी मूल्यों को जिया और जन वितरण विक्रेताओं के मान-सम्मान व अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया. उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद:
- संगठन के पदाधिकारी: प्रखंड अध्यक्ष रतन कुमार झा और सचिव दिग्विजय नारायण सिंह.
- वरिष्ठ सदस्य: प्राणेश कुमार मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक चंदन कुमार सिंह.
- उपस्थित विक्रेता: संजय पासवान, शशिरंजन कुमार, रामपुकार चौधरी सहित दर्जनों जन वितरण विक्रेता.
ये भी पढ़ें: सामूहिक शहादत समारोह: बैकुंठ शुक्ल और रामफल मंडल समेत 40 अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
