पुनौरा धाम मंदिर निर्माण की रफ्तार पर डीडीसी की नजर, जलजमाव ने बढ़ाई चिंता, अधिकारियों को मिला टास्क

सीतामढ़ी की डीडीसी श्वेता भारती ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने मानव संसाधन, मशीनरी बढ़ाने और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. डीडीसी श्वेता भारती ने शनिवार को पुनौरा धाम मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों, अभियंताओं और निर्माण एजेंसी अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान मंदिर और परिसर निर्माण की अद्यतन स्थिति के साथ मानव संसाधन, मशीनरी, निर्माण सामग्री, सड़क नेटवर्क और संपर्क मार्गों की प्रगति की समीक्षा की गई.

पुनौरा धाम मंदिर निर्माण की प्रगति पर हुई समीक्षा

निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने मंदिर और परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी डीडीसी को दी. बैठक में निर्माण कार्य की गति, उपलब्ध संसाधनों और अब तक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई.

डीडीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मानव संसाधन और मशीनरी बढ़ाने पर जोर

समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन और मशीनरी की उपलब्धता पर चर्चा हुई. डीडीसी ने संबंधित एजेंसी को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य निर्धारित गति से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया.

उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें काम

डीडीसी श्वेता भारती ने कहा कि पुनौरा धाम मंदिर परियोजना सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है. इसलिए निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं.

उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने का भी निर्देश दिया.

जलजमाव हटाने को नगर निगम और बुडको को निर्देश

मंदिर परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर डीडीसी ने नगर निगम और बुडको को विशेष निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण निर्माण कार्य या श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए.

दोनों विभागों को आपसी समन्वय के साथ जलनिकासी की समस्या का समाधान करने और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया.

सड़क और संपर्क मार्गों पर भी दिया गया जोर

बैठक में मंदिर परिसर को जोड़ने वाले सड़क नेटवर्क और संपर्क मार्गों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण एवं संपर्क मार्ग से जुड़े कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि मंदिर परियोजना के सभी घटकों पर समान रूप से ध्यान देना जरूरी है, ताकि परियोजना का काम किसी एक स्तर पर अटकने न पाए.

आपसी समन्वय से काम में तेजी लाने का निर्देश

डीडीसी ने सभी संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय के साथ काम करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना में किसी भी तरह की अनावश्यक बाधा नहीं आनी चाहिए और समस्याओं का समाधान तत्काल संबंधित स्तर पर किया जाए.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी के बच्चों का फुटबॉल मुकाबला, विजेता टीम सम्मानित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >