कार्यपालक सहायकों ने काली पट्टी और काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

संघ के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी और काला बिल्ला लगाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है.

शिवहर: बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी और काला बिल्ला लगाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है.संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालक सहायकों द्वारा कई वर्षों से विभिन्न पत्रों व साक्षात्कार के माध्यम से अपनी आधारभूत मांगों की पूर्ति हेतु सरकार के विभिन्न स्तरों पर पत्राचार कर लंबित मांगों की पूर्ति के लिए मांग पत्र समर्पित किया जाता रहा है.परंतु उच्च स्तरीय आश्वासन के बावजूद आधारभूत लाभ प्राप्त नहीं हो सका है. कहा कि सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए 5 सितंबर को जिला मुख्यालय में कैंडिल मार्च एवं मशाल जुलुस निकाली जाएगी.साथ ही 7 सितंबर को जिला मुख्यालय पर लैपटॉप एवं की-बोर्ड के साथ बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं में अपनी अहम भूमिका को गिनाते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे.तत्पश्चात आंदोलन के उपरांत भी सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है.तो विवश होकर शिवहर सहित बिहार के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, रणवीर सिंह, मनीष कुमार, रविरंजन कुमार, जयराम कुमार, अभिताभ कुमार, बिट्टू कुमार, सीता कुमारी, रेणु कुमारी समेत कई कार्यपालक सहायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >