रसोईया संगठन संघ ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

वशिष्ठ राउत चंद्रवंशी के नेतृत्व में सोमवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों रसोईयां जुलूस निकालकर विरोध जताया है.

शिवहर: जिला मध्याह्न भोजन रसोईया संगठन संघ सीटु के जिला संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नई दिल्ली के वशिष्ठ राउत चंद्रवंशी के नेतृत्व में सोमवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों रसोईयां जुलूस निकालकर विरोध जताया है.इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र राय ने कहा कि रसोईया को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, जब तक सरकारी कर्मचारी घाेषित नहीं किया जाएगा.तब तक श्रम सम्मेलन में तय रशि 26000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने तथा मानदेय में अपना अंश बढ़ाने का तत्काल घोषणा करने एवं संपूर्ण देश में मानदेय में एकरुपता बहाल करने, मिड डे मील योजना के निजीकरण पर रोक लगाने, रसोईया को 5000 रुपये प्रतिमाह पेंशन तथा सेवानिवृति के समय 2 लाख रूपया एक मुश्त राशि देने, रसोईया को बीमा, स्वाथ्य बीमा योजना के दायरा में लाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है.जिसका एक प्रति स्थानीय सांसद को भी दिया गया है.मौके प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश राय, चंद्रिका ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, सुनैना देवी, नीलम देवी, बैद्यनाथ महतो, रामजन्म महतो, लक्ष्मी देवी, शांति देवी समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >