रून्नीसैदपुर में चार घरों से 39 लाख की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 11 में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है.

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 11 में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है. चार घरों से चोरों ने नगदी, सोने व चांदी के आभूषण समेत करीब 39 लाख मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने विजय कुमार सिंह, रामप्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह व आलोक कुमार के घर को अपना निशाना बनाया. पीड़ित गृहस्वामी आलोक कुमार के अनुसार चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे. घर में रखे सोने चांदी के करीब 25 लाख रूपये मूल्य के आभूषण समेत 25 हजार रूपये नगद की चोरी कर ली. राम प्रमोद सिंह ने बताया कि उनके घर से चोरों ने करीब 10 लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात व 25 हजार नगद की चोरी कर ली है. जबकि विजय कुमार सिंह के अनुसार, उनके घर से करीब 50 लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण एवं नगद 50 हजार रूपये की चोरी कर ली गयी है. रविंद्र सिंह की पत्नी चंचला देवी ने बताया कि उनके घर चोरों द्वारा तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की गयी है. चंचला देवी के अनुसार वे प्रतिदिन सूर्योदय से पहले बिछावन छोर देती थी, किंतु चोरों द्वारा किसी प्रकार के नशीले पदार्थ की छिड़काव कर दिया गया था, जिसके कारण सुबह देर से उनकी नींद खुली. थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि पीड़ित लोगों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >