sitamarhi news : अगलगी में 1.50 लाख की संपत्ति जलकर खाक

प्रखंड के खड़का दक्षिणी गांव के वार्ड नंबर चार में शनिवार की देर रात रूपेश कुमार झा के फूस के आवासीय घर में अचानक आग लग गयी.

बोखड़ा. प्रखंड के खड़का दक्षिणी गांव के वार्ड नंबर चार में शनिवार की देर रात रूपेश कुमार झा के फूस के आवासीय घर में अचानक आग लग गयी. इसमें घर में रखे अनाज, कपड़ा व फर्नीचर समेत लगभग 1.50 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. अग्निपीड़ित के बड़े भाई किसान सलाहकार किशोर कुमार झा उर्फ गुड्डू झा ने बताया की घर के बाहर से ग्रिल लगा हुआ था. आग की तीव्र लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, इसके बाद लोगों ने चापाकल से पानी डालकर कर आग पर काबू पाया गया. पूर्व जिला पार्षद संजय कुमार झा ने घटनास्थल पहुंच कर अग्निपीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर दुःख प्रकट करते हुए स्थानीय प्रशासन से नियमानुकूल सहायता दिए जाने की मांग की है. पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपह्ता की मां ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि घटना 19 मई की है. बताया है कि लड़की अपने घर से निकली, तभी चार पहिया वाहन से छह अज्ञात लोगों द्वारा उसके घर से थोड़ी ही दूर पर से उठाकर ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >