sitamarhi news : बेनीपुर में आग लगने से दो परिवारों के लाखों की संपत्ति जलकर राख

थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत बेनीपुर गांव में गुरुवार की दोपहर को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी, जिसमें दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गये.

परसौनी. थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत बेनीपुर गांव में गुरुवार की दोपहर को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी, जिसमें दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. इस हादसे में एक भैंस व तीन बकरियों की जलकर मौत हो गयी. वहीं, घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, बैंक पासबुक, जमीन संबंधी कागजात, साइकिल व करीब 40 हजार रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. पीड़ित राजकुमार साह व किशन देव साह ने बताया कि दोपहर करीब 1.00 बजे अचानक बिजली की चिंगारी से आग लग गयी, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले ली. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. तबतक दोनों परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो चुका था. दोनों पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये हैं. सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया सिकंदर राय घटनास्थल पर पहुचकर अग्निपीड़ित का हाल जाना और निजी कोष से आर्थिक मदद की. वहीं, राशन की व्यवस्था करायी. — कहते हैं सीओ सीओ प्रिंस प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है. पीड़ित परिवारों के आवेदन मिलने के बाद क्षति का आंकलन कर सरकारी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जायेगा. फिलहाल राहत के तौर पर पीड़ितों को तिरपाल मुहैया कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >