sitamarhi news : दिनेश पटेल हत्या मामले के पांच आरोपितों के घर चिपका इश्तेहार

थाना क्षेत्र के पचहरवा गांव में विगत वर्ष अगस्त माह में हुए दिनेश पटेल की हत्या मामले के फरार पांच आरोपितों के घर अपर थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बुधवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिस्पाया.

मेजरगंज. थाना क्षेत्र के पचहरवा गांव में विगत वर्ष अगस्त माह में हुए दिनेश पटेल की हत्या मामले के फरार पांच आरोपितों के घर अपर थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बुधवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिस्पाया. इसकी जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पचहरवा गांव निवासी संजय पटेल, प्रमोद पटेल, सत्येंद्र पटेल, अमन पटेल तथा आमोद पटेल लंबे समय से फरार चल रहे हैं. इन सभी को 20 दिन का समय दिया गया है. अगर निर्धारित समय के अंदर न्यायालय अथवा थाना में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कुर्की जब्ती की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि आरोपितों ने दिनेश पटेल को आपसी विवाद में पेड़ में बांधकर बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >