सीतामढ़ी के नानपुर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर लगवाने को लेकर शिविर शुरू

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड में गति देने के लिए पंचायतों में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों को सोलर प्लांट लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

PM Surya Ghar Yojana: सीतामढ़ी जिले के पुपरी अनुमंडल अंतर्गत नानपुर प्रखंड में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए पंचायतों में विशेष जागरूकता शिविरों की तिथि निर्धारित कर दी गई है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नानपुर के कनीय अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को छतों पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए जागरूक करना और ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना है. योजना के तहत उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ दिया जा रहा है.

Sitamarhi News: शिविरों की तिथियां और पंचायतवार शेड्यूल

5 सितंबर: भदियन पंचायत

  • 8 सितंबर: ददरी पंचायत
  • 9 सितंबर: डोरपुर पंचायत
  • 10 सितंबर: गौड़ा पंचायत
  • 12 सितंबर: गौड़ी पंचायत
  • 16 सितंबर: जानीपुर पंचायत
  • 17 सितंबर: रायपुर पंचायत
  • 19 सितंबर: मझौर पंचायत
  • 22 सितंबर: मोहनी पंचायत
  • 23 सितंबर: नानपुर दक्षिणी पंचायत
  • 24 सितंबर: नानपुर उत्तरी पंचायत
  • 26 सितंबर: पंडौल बुजुर्ग पंचायत
  • 1 अक्टूबर: कोयली पंचायत
  • 3 अक्टूबर: सिरसी पंचायत
  • 7 अक्टूबर: बिरार पंचायत

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

कनीय अभियंता गौरव कुमार ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी पंचायत भवन या शिविर स्थल पर पहुंचे. योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को अपने साथ एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, चालू मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक, बिजली उपभोक्ता संख्या और [Aadhaar Redacted] साथ लेकर आना अनिवार्य है. शिविर में ही फॉर्म भरने और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

योजना से मिलने वाले मुख्य लाभ

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत नागरिकों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से भारी सब्सिडी प्रदान की जाती है. इससे न केवल बिजली बिलों से स्थायी राहत मिलती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है. विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से इस अनूठी पहल से जुड़ने का आह्वान किया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हरित ऊर्जा का प्रसार तेजी से हो सके.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच फिर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरों के लिए 11 सितंबर से परिचालन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >