Sitamarhi: बाल विवाह व घरेलू हिंसा के खिलाफ ली शपथ

जिले के पांचों प्रखंडों के 10 ग्राम संगठनों में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Sitamarhi: शिवहर . जिले के पांचों प्रखंडों के 10 ग्राम संगठनों में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर महिलाओं को डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और चार पृष्ठीय लीफलेट्स के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया .साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम में बाल विवाह व घरेलू हिंसा के खिलाफ शपथ ली गई.कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कर उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया तथा महिला संवाद में प्रतिभागी महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं लिखवाई और गांव व समाज के विकास के मुद्दों पर चर्चा की. महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे बाल विवाह का हरसंभव विरोध करेंगी. बच्चों को शिक्षा व स्वतंत्रता के साथ जीने का अधिकार दिलाएंगी. घरेलू हिंसा का विरोध करेंगी तथा पीड़ित महिलाओं का साथ देंगी. मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक गुलाम कौसर, पंचायत आयोजन दल के सदस्य मधुसूदन राम, आलोक कुमार, सोनी प्रियंका, शमा परवीन, धीरज कुमार, रविन्द्र कुमार, गणेश पासवान, चंदन कुमार, पुष्प रंजन कुमार तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुमन कुमार, श्याम नारायण ठाकुर, लाल बाबू साह, दीपक पासवान, रजनीश कुमार सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >