पेयजल की समस्या को लेकर सहनी टोला के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के भकुरहिया गांव सहनी टोला में पेयजल की समस्या को लेकर लोगों ने विरोध- प्रदर्शन किया.

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र के भकुरहिया गांव सहनी टोला में पेयजल की समस्या को लेकर लोगों ने विरोध- प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल भोगेंद्र सहनी, पिंकू कुमार, कौशल्या देवी, फूलों देवी, सीता देवी, निर्मला देवी, बच्चिया देवी, सुरेंद्र सहनी, देवनन्दन सहनी, संतोष सहनी, राम प्रसाद सहनी, लालबाबू सहनी, प्रभात सहनी, पुरंदर सहनी, कैलाश सहनी,अमरनाथ सहनी,संजय सहनी, अखिलेश सहनी समेत अन्य ने कहा कि वार्ड नंबर 2 के इस टोला में करीब 110 परिवार रहता है. यहां मात्र एक पानी टंकी से जलापूर्ति शुरू किया गया, पर इस टोला में एक बूंद पानी कभी भी नहीं पहुंचा. विभाग एवं संवेदक से कई बार शिकायत की गई, पर पीएचईडी के जेई एवं कर्मी सुनने को तैयार नहीं है. यहां के सभी चापाकल सुख चुका है. नदी के किनारे वाला मात्र एक चापाकल चालू है, जहां से पानी लाने में महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्नान करना, कपड़े और बर्तन धोना भी मुश्किल हो जाता है. इधर, कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में लोगों द्वारा सूचना दी गई है. स्थल पर जा रहे हैं, वहां पानी टंकी की दूरी अधिक है. तत्काल एक चापाकल गड़वाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >