sitamarhi news : 3.90 लाख कैश के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन सहोरवा बीओपी कैंप के जवानों ने सोमवार को पिलर संख्या 320/25 के पास चेकिंग के दौरान 3.90 लाख नेपाली करेंसी के साथ नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सोनबरसा. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन सहोरवा बीओपी कैंप के जवानों ने सोमवार को पिलर संख्या 320/25 के पास चेकिंग के दौरान 3.90 लाख नेपाली करेंसी के साथ नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के हरपुरवा गांव के वार्ड नंबर छह निवासी राम एकबाल साह के पुत्र तेज नारायण साह के रुप में की गयी है. मुख्य आरक्षी विगन रविदास ने बताया कि कपड़ा गया युवक हिमाचल प्रदेश में टाइल्स का काम करता है. उसने दावा किया कि यह राशि उसे उधार लौटाने के एवज में मिली थी, परंतु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. स्थानीय लोगों को गवाह बनाने की कोशिश की गयी, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया का हवाला देकर इनकार किया. इसके बाद ड्यूटी में मौजूद जवानों को स्वतंत्र गवाह बनाया गया. नेपाली रुपये के साथ नेपाली व्यक्ति को स्थानीय थाना के सुपुर्द किया गया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को थाना से जमानत पर छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >