10.500 किलोग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 51वीं बटालियन इंदरवा बीओपी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात 10.500 किलोग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सोनबरसा. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 51वीं बटालियन इंदरवा बीओपी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात 10.500 किलोग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के केसरगंज थाना क्षेत्र के सागरनाथ वार्ड नंबर चार निवासी धन बहादुर लामा के पुत्र विक्रम लामा के रुप में की गयी है. कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर आशीष चौहान ने बताया कि पिलर संख्या 320/25 इंदरवा गांव के समीप नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. उसी बीच मुख्य आरक्षी रंजीत कुमार राय, कुमार गौतम राही, आरक्षी मनेश कुमार, चिंतामणी साहु ने आगे से घेरकर तलाशी ली तो प्लास्टिक से बांधा हुआ गांजा का खेप बरामद किया गया. कागजी प्रक्रिया के उपरांत जब्त गांजा व गिरफ्तार तस्कर को स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गांजा को जब्त करते हुए तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >