Sitamarhi: मुठिया बाबा आश्रम में नौ दिवसीय श्री सीतायाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ

सीतामढ़ी के हरिछपरा स्थित मुठिया बाबा आश्रम में नौ दिवसीय अखंड श्री सीतायाम नाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है. अयोध्या धाम से आए संतों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और श्री सीताराम नाम संकीर्तन को कलियुग का सर्वोत्तम साधन बताया. पढ़ें पूरी खबर..

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: मिथिलाधाम स्थित हरिछपरा गांव के श्री सीताराम नाम सुखधाम आश्रम (मुठिया बाबा की कुटिया) में शनिवार से नौ दिवसीय अखंड श्री सीतायाम नाम संकीर्तन महायज्ञ, श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण, संगीतमय श्री प्रेम रामायण कथा एवं श्री सीताराम नाम रूप लीला धाम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया. 13 से 21 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं.

विशाल पंडाल से सुसज्जित आश्रम परिसर में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन अयोध्या धाम से पधारे संत एवं कथा व्यास आशु कवि बाल संत श्री श्री 1008 श्याम सुंदर दास जी महाराज, विधायक सुनील कुमार पिंटू तथा अन्य संत-महात्माओं ने दीप प्रज्वलित कर किया.

कलश यात्रा और शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन

महायज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई. इसके साथ ही पार्वती मंगल एवं शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

कलियुग में नाम संकीर्तन को बताया सर्वोत्तम साधन

अयोध्या स्थित दशरथ महल के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 देवेंद्र आचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता जानकी की कृपा से ही उनकी शरण में आने का सौभाग्य प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम से बढ़कर कोई साधन नहीं है. श्री सीताराम नाम का संकीर्तन मानव जीवन को आध्यात्मिक उन्नति और आत्मिक शांति की ओर ले जाता है.

नौ दिनों तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

आयोजन समिति के अनुसार 14 जून को श्रीराम एवं जानकी जन्म महोत्सव, 16 जून को फुलवारी महोत्सव, 17 जून को धनुष यज्ञ, 19 जून को मटकोर महोत्सव तथा 20 जून को भव्य श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महायज्ञ का समापन 21 जून को गुरु अर्चा महायज्ञ, विशाल भंडारा और श्रीराम कलेवा महोत्सव के साथ होगा.

प्रतिदिन होगी रामायण कथा और रामलीला

आयोजन के दौरान प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय श्री प्रेम रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है. वहीं रात्रि में श्रीराम लीला मंचन और विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं. कार्यक्रम में राम रतन दास जी महाराज, राम किशोरी शरण, महंत राम रसिक शरण, महंत सिद्धनाथ शरण, महंत सुरेंद्र दास, जानकी शरण सहित अनेक संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >