sitamarhi news : पंसस पति की हत्या में शातिर बदमाश विकास दास का नाम आया सामने

सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के चिलरा- परछहिया जाने वाली सड़क पर रविवार की देर शाम पंसस कविता कुमारी के पति राजू सिंह कुशवाहा की हत्या में शातिर बदमाश मटियार कला निवासी विकेश दास का नाम सामने आया है.

सीतामढ़ी. सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के चिलरा- परछहिया जाने वाली सड़क पर रविवार की देर शाम पंसस कविता कुमारी के पति राजू सिंह कुशवाहा की हत्या में शातिर बदमाश मटियार कला निवासी विकेश दास का नाम सामने आया है. चार माह के अंदर विकास दास का नाम दूसरी बार दो हत्याकांड में सामने आया है. दो-दो हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद विकास दास के नाम का खौफ एक बार फिर सीमावर्ती इलाका में फैल गया है. राजू सिंह कुशवाहा की हत्या से पूर्व 20 नवंबर 2024 को कचोर मुखिया मुन्ना मिश्रा की हत्या में भी विकेस दास का नाम सामने आया था. राजू हत्याकांड में अब तक के तफ्तीश के बाद विकेस दास की संलिप्तता पुलिस के सामने उजागर हो रही है. लेकिन अब तक स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नही जा रहा है. हालांकि विकेस दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ताबड़तोड़ संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. यहां बता दे कि विकेश दास सीमावर्ती इलाका में आतंक का पर्याय बन चुके राकेस दास का भाई है. पिस्तौल व कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े रौशन नामक एक बदमाश ने पुलिस को बताया था कि विकेस का मानना है कि उसके भाई राकेस दास की हत्या में मुखिया मुन्ना की संलिप्तता थी. इधर मिली जानकारी के अनुसार, राजू कुशवाहा का आपराधिक इतिहास रहा है. उसपर सोनबरसा में तीन, परिहार में एक व बथनाहा थाना में एक मामला लूट का दर्ज है. हत्या के पीछे आपराधिक रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल पर से एक बिना नंबर के अपाचे बाइक और एक मोटा डंडा, जिसमें खून व बाल लगा हुआ था. गोली के तीन खोखे और मैगजीन बरामद की है. ग्रामीण इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. –अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें पुलिस : पूर्व सांसद सोनबरसा. सोमवार देर शाम रोहुआ गांव स्थित तीन मुहान चौक पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने से मृत पंसस पति राजू सिंह कुशवाहा का अंत्येष्टी सोमवार को कर दिया गया. मृतक राजू सिंह कुशवाहा को रविवार की देर शाम रोहुआ गांव के चिलरा व परछहिया जाने पथ के चौक पर तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया था. जिससे घटना के पश्चात आनन फानन में सीतामढ़ी स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज हेतु भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. चर्चा के मुताबिक पंसस पति शादी समारोह से लौट रहे थे. उसी बीच रोहुआ स्थित त्रिमुहानी पर एक दुकान में सामान खरीदने के लिए रुके थे. जहां 3 बाइक पर सवार 6 अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक को एक पांच वर्ष का पुत्र है. घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है. वहीं शोकाकुल परिवार को सांत्वाना देने पूर्व सांसद डा अर्जुन राय, पूर्व रिटायर अधिकारी अरूण कुमार, पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, पूर्व प्रमुख परिहार कैलाश साह,राजद नेता जलाउद्दीन खां, पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र यादव व पूर्णेंदु कुशवाहा समेत अन्य पहुंचे. वहीं प्रशासन से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ साथ कठोर कार्रवाई की मांग की. बोले अधिकारी फोटो 13, एएसपी पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है. मानवीय व तकनीकी, दोनों आधार से पुलिस तफ्तीश कर रही है. अब तक के अनुसंधान में एक शातिर बदमाश का नाम सामने आया है. जल्द हीं घटना के कारणों का खुलासा करते हुए पुलिस शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी. आशीष आनंद, एएसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >