sitamarhi news : गड्ढे से शव निकालकर पुलिस ने सास व ससुर को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत तेम्हुआ गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने को लेकर परिवार के लोगों ने सरेह के एक तालाब में करीब सात फीट गड्ढा कर उसमें दफना दिया.

पुपरी(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत तेम्हुआ गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने को लेकर परिवार के लोगों ने सरेह के एक तालाब में करीब सात फीट गड्ढा कर उसमें दफना दिया. बुधवार को सूचना मिलने पर सीओ रामकुमार पासवान व थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह, दारोगा मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम स्थल पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकाला व उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया. जानकारी के अनुसार, तेम्हुआ गांव निवासी राम भरोस राय के पुत्र सुजीत कुमार का एक वर्ष पूर्व कंचन देवी के साथ प्रेम विवाह हुआ था. एक वर्ष बीतने के बाद मंगलवार की रात कंचन देवी की हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने के लिए तेम्हुआ गांव के एक सरेह स्थित तालाब में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर मृतका के ससुर राम भरोस राय व सास हीरा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में मृतका कंचन देवी की मां इंदु देवी ने इसे हत्या का मामला बताया है. जबकि ससुर राम भरोस राय ने बताया कि महिला स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब रामभरोस राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि महिला के शव को सरेह के एक पोखर में गढ्ढा खोद कर दफना दिया गया है. जिसके आलोक में मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ रामकुमार पासवान के साथ शव को गढ्ढा से बरामद किया गया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >