Sitamarhi: न्यायालय के महिला कर्मी से दिनदहाड़े मोबाइल की लूट

लाख प्रयास के बावजूद डुमरा में लूट की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है.

— जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एसबीआइ के पास घटना Sitamarhi: सीतामढ़ी. लाख प्रयास के बावजूद डुमरा में लूट की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. लगातार बदमाशों द्वारा मोबाइल व चेन की लूट कर आराम से निकल जा रहे हैं. पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. ताजा घटना जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एसबीआइ बैंक के पास की है. बाइक पर सवार बदमाशों ने न्यायालय के महिला कर्मी से मोबाइल लूट लिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से हर कोई अचंभित रह गया. इस घटना को लेकर नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के जोगाचक गांव निवासी अरविंद कुमार की पुत्री प्रज्ञा कुमारी ने डुमरा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि न्यायालय का काम खत्म कर दिन के 2:00 बजे न्यायालय से अपने डेरा जा रही थी. जैसे ही डुमरा एसबीआइ बैंक के पास पहुंची, पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश हाथ से मोबाइल का झपट्टामार कर सीधे भागते रह गया. महिला कर्मी ने बदमाशों का बाइक का नंबर देखने की भी कोशिश की, लेकिन बाइक पर नंबर नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >