सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम नशाखुरानी गिरोह के बदमाशों द्वारा नशा खिलाकर एक ई-रिक्शा चालक से मोबाइल व रुपये लूट लिया गया. चालक इसकी शिकायत करने के लिए डुमरा थाने पहुंचा था, लेकिन वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. जिसके बाद उसे आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. ई रिक्शा चालक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के खैरवी गांव निवासी भारत साह के पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गयी है. फर्जीवाड़ा मामले के दो आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को फर्जीवाड़ा मामले में फरार चल रहे दो व्यक्तियों के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया. जानकारी के अनुसार, भुतही थाना क्षेत्र के भुतही गांव निवासी रामानंद महतो के पुत्र राजू कुमार एवं डुमरा थाना क्षेत्र के चक्का मझौलिया गांव निवासी सुनील ठाकुर के पुत्र नितेश कुमार कर्ई महीनों से फर्जीवाड़ा मामले फरार चल रहा था. पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि एलएनटी फाइनेंस कंपनी से नौ व्यक्ति फर्जीवाड़ा किया था. जिसमें प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
