ससमय राशन कार्ड के आवेदनों का निष्पादन करें एमओ व एसडीओ

डीएम रिची पांडेय ने सोमवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कर विभिन्न प्रखंडों के ई-केवाईसी व राशन कार्ड से संबंधित कार्य एवं खाद्यान्न उठाव व वितरण के प्रगति की समीक्षा किया.

डुमरा. डीएम रिची पांडेय ने सोमवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कर विभिन्न प्रखंडों के ई-केवाईसी व राशन कार्ड से संबंधित कार्य एवं खाद्यान्न उठाव व वितरण के प्रगति की समीक्षा किया. समीक्षा के क्रम में डीएम ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सभी एमओ को निर्देश दिया कि विभागीय निर्देशानुसार सभी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने राशन कार्ड से जुड़े प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी एमओ व एसडीओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी राशन कार्ड आवेदनों पर प्रपत्र-क एवं प्रपत्र-ख का निष्पादन सुनिश्चित करें. सदर एसडीओ के लॉग-इन में राशन कार्ड ज्यादा लंबित रहने पर डीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. उन्होंने खाद्यान्न उठाव व वितरण की समीक्षा करते हुए सभी एमओ, एसडीओ व डीएसओ को सख्त निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को ससमय राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >