करेंट से अधेड़ महिला की मौत

थाना अंतर्गत कोदरकट गांव में बिजली के करेंट से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी है. मृतिका करीब 48 वर्षीया ललिता देवी स्थानीय सुशील झा की पत्नी थीं.

बथनाहा. थाना अंतर्गत कोदरकट गांव में बिजली के करेंट से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी है. मृतिका करीब 48 वर्षीया ललिता देवी स्थानीय सुशील झा की पत्नी थीं. बताया गया कि मृतिका के घर के समीप स्थित बिजली के पोल से पिछले दो दिन पूर्व बिजली का तार टूट कर गिर गया था. स्थानीय लोगों द्वारा जिसकी सूचना स्थानीय लाइन मैन को दी थी, लेकिन ठीक नहीं किया गया. शुक्रवार की देर रात को अंधेरे में जब महिला निकली तो वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी. परिजन द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. बथनाहा प्रमंडल के एसडीओ (विद्युत) शशिभूषण कुमार पीड़ित के आवेदन के आधार पर पीड़ित परिवार को विधि सम्मत सहयोग किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >