मेजरगंज. रीगा मुख्य पथ के पुरानी पेट्रोल पंप के समीप पिकअप वैन की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के धरमनी वार्ड नंबर 6 निवासी कैलाश साह गेहूं के फसल की कटाई कर घर वापस लौट रहा था, जहां विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन की चपेट में आ गया. लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कैलाश साह को नजदीकी रेफरल अस्पताल में ले गया, जहां प्रभारी चिकित्सक मनोज कुमार ने उसे मृत करार दिया. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर ली है. वहीं, चालक सहियारा थाना के सहियारा गांव निवासी ऋषि कुमार को हिरासत में ले लिया है. सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा फर्द बयान अभी तक नहीं दिया गया है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
