Crime News: सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्तरी पंचायत में एक विवाहिता को जबरन अगवा करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है . पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है .
फोन पर बात करने के दौरान हमला
पीड़िता मोनिका कुमारी, जो नरेश साह की पत्नी हैं, ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है . आवेदन के अनुसार, बीते 20 अगस्त की देर शाम करीब 8:21 बजे वह मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं . उसी दौरान आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया .
केमिकल लगा रुमाल डालकर अगवा करने का प्रयास
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, वार्ड संख्या-10 निवासी आरोपी शिवम कुमार ने पीड़िता के मुंह पर केमिकल लगा रुमाल डालकर उन्हें जबरन अगवा करने का प्रयास किया . पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर खुद को बचाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई .
ग्रामीणों ने डायल 112 को दी सूचना
घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत स्थानीय लोगों को पूरी आपबीती सुनाई . ग्रामीणों ने बिना देरी किए पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 पर फोन करके घटना की जानकारी दी .
पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची . पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया . फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है
