sitamarhi news: चार दुकानों का टाट काटकर कई सामग्री की चोरी

स्थानीय बाजार के बेलसंड रोड में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों से सामानों की चोरी कर ली.

परसौनी. स्थानीय बाजार के बेलसंड रोड में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों से सामानों की चोरी कर ली. बारी बारी से रविंद्र शर्मा के लोहा बेल्डिंग दुकान, सुनील कुमार के स्टील बेल्डिंग दुकान, श्रवण कुमार के मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान व रौशन कुमार के स्पेयर पार्ट्स दुकान में दुकान के पीछे का टाट काटकर लाखों रुपये का सामान की आराम से चोरी कर चलता बना और किसी को कानो कान खबर नही लगी. घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह एएसआइ विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार, बुधवार को सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया. गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान में चोरी होने की घटना दुकानदार को दी. दुकानदार रविंद्र शर्मा एवं सुनील कुमार ने बताया कि उनके दुकान से डैनमो, बिल्डिंग कटर, ग्रैंडर मशीन सहित ग्रिल बनाने की सभी मशीन को चोरों ने चुरा कर ले गया. वहीं, रौशन कुमार ने बताया कि मेरे दुकान से मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स, मोबिल, टायर ट्यूब की चोरी हुई है. वहीं, श्रवण कुमार ने बताया कि बाइक रिपेयर सामग्री, मोटर, मशीन, बड़ी बैट्री सहित दर्जनों समान चोरी हो गया है. थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >